कई दिनों से बांदा जेल में बंद चल रहे माफिया मुख्तार अंसारी को गुरुवार की शाम हार्ट अटैक पड़ने के बाद मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी ने दम तोड़ दिया। हालांकि अभी प्रशासन की ओर से मौत की पुष्टि नहीं हुई है। मुख्तार अंसारी की इस सप्ताह दूसरी बार तबीयत बिगड़ी थी।

इससे पहले भी उनकी तबीयत खराब हो चुकी है। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। चेकअप के बाद वापस जेल भेजा गया था, जहां गुरुवार को एक बार फिर उनकी तबीयत खराब हो गई। डॉक्टरों ने चेकअप के दौरान हार्ट अटैक की बात कही। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था।

मुख्तार की मौत से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मुख्तार की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज को पूरी छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन के भी कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *